
Paneer roll recipe आपने अब तक veg roll, Egg roll या फिर चिकन रोल को खाया होगा पर अब हम आपको बताएंगे कि कैसे आप पनीर रोल बना सकते हैं और यह स्वाद में बेहद लाजवाब होता है।
मुख्य विशेष
- यह भारतीय रेसिपी है
- यह 2 से 4 लोगों के लिए है
- समय 15 से 20 मिनट
- यह शाकाहारी है
पनीर रोल के लिए आवश्यक सामग्री
- पनीर - 100 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
- आटा - 100 ग्राम
- गाजर - 100 ग्राम कटी हुई
- शिमला मिर्च - आधी कटी हुई
- प्याज - 1 बारीक कटा हुआ
- हरा धनिया - 1 चम्मच बारीक कटा हुआ
- जीरा - आधा चम्मच
- लाल मिर्च - पाउडर आधा चम्मच
- टोमेटो सॉस - 1 चम्मच
- नमक स्वाद के अनुसार
- थोड़ा सा पानी आटा गूंदने के लिए
- तेल जरूरत के अनुसार
पनीर रोल बनाने की विधि - Paneer roll recipe
सबसे पहले का परात लीजिए और उसमें आटे को अच्छे से गूंद लीजिए, उसके बाद इसे 20 मिनट तक ढक कर रख दीजिए।
कुछ समय के बाद इससे चार रोटियां बना लीजिए।
धीमी आंच पर एक कढ़ाई में तेल गर्म कीजिए और इस में जीरा तड़काईए।
जैसे जीरा चटके तब इसमें सबसे पहले प्याज और फिर सभी सब्जियां, नमक, मिर्च डालकर चलाइए।
जैसे ही सब्जियां आधी पक जाए तो इसमें पनीर और टोमेटो सॉस डालकर इसे अच्छे से मिला लीजिए।
जो मिश्रण तैयार हुआ है उसको रोटी पर फैला कर एक रोल बनाइए और तेल लगाते हुए इसे तवे पर अच्छे से सेक ले।
अब आपके स्वादिष्ट Paneer roll बनकर तैयार है आप इसे सर्व कर सकते हैं।
आज की पोस्ट में हमने आपको Paneer roll recipe के बारे में बताया है जिसकी मदद से आप आसानी से घर पर पनीर रोल बना सकते हैं।